Friday, November 1, 2013

ऑनलाइन बाजार में लगी अखिलेश-लैपटॉप की बोली



  • लखनऊ के छात्र ने लैपटॉप की बिक्री का रेट रखा 5999 रुपये
  • वेबसाइट पर बिक रहे सीएम के ख्वाब

 
उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को लैपटॉप से लैस करने में लगे मुख्यमंत्री अखिलेश के सपने ऑनलाइन मार्केट में बिकने पहुंच गए हैं। निशुल्क मिले लैपटॉप के खरीदार तलाशने के लिए लखनऊ और वाराणसी के छात्रों ने ऑनलाइन खरीद-फरोख्त करने वाली वेबसाइट पर इसके विज्ञापन अपलोड किए हैं। इन छात्रों ने सरकारी लैपटॉप को ‘अखिलेश लैपटॉप’ नाम दिया हैA। इंटरनेट की दुनिया में इसे आसानी से तलाश सकते हैं।
लैपटॉप बिक्री का यह विज्ञापन अपलोड किया गया है, सामान की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त वाली वेबसाइट ‘ओएलएक्स डॉट इन’ पर। यहां किसी को भी अपना सामान बेचने या खरीदने के लिए मुफ्त में विज्ञापन पोस्ट करने की आजादी है। इसी वेबसाइट पर हजरतगंज (लखनऊ) और वाराणसी के छात्रों ने ‘अखिलेश लैपटॉप’ बेचने की इच्छा जताई है। हजरतगंज से छात्र अहमद ने महज 5999 रुपये ही बिक्री का मूल्य रखा है। वाराणसी के छात्र वाइपी सोनू 15 हजार रुपये ‘अखिलेश लैपटॉप’ बेचने का रेट बताया है। दोनों छात्रों की दलील है कि उन्हें अपने लैपटॉप पैसों की जरूरत के कारण बेचने पड़ रहे हैं।
अखिलेश लैपटॉप’ की अच्छी डिमांड
सिर्फ बेचने वाले नहीं, ‘अखिलेश लैपटॉप’ ऑनलाइन खरीद करने वाले बहुतेरे हैं। ओएलएक्स की वेबसाइट पर दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने यही लैपटॉप खरीदने के लिए विज्ञापन पोस्ट किए हैं। किसी ने आठ हजार में तो किसी ने 10 हजार रुपये में खरीदने की इच्छा जताई।
 


64 साल तक शिक्षक सेवाएं




Updated on: Fri, 01 Nov 2013 01:09 AM (IST)

जागरण ब्यूरो, लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरा करने के लिए सरकार अब 64 साल उम्र तक के शिक्षकों की सेवा लेगी। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की सेवा ली जाएगी। बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश करेगी। पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम 1996 में संशोधन कर सदस्यों की संख्या 17 से बढ़ाकर 25 करने और राज्य अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम 1994 में भी संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
 



See also: http://uptetpoint.wapka.me/index.xhtml

यूजीसी नेट के गलत नतीजे को लेकर प्रदर्शन



नई दिल्ली (ब्यूरो)। यूजीसी की ओर से जारी नेट जेआरएफ परीक्षा के रिजल्ट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नतीजों पर छात्र लगातार सवाल उठा रहे हैं और उसे छात्र विरोधी बता रहे हैं। इसी सप्ताह आइसा के प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया यूजीसी विक्टिम स्ट्रगल फोरम के बैनर तले छात्रों ने यूजीसी पर प्रदर्शन किया। इसमें डीयू, जामिया, जेएनयू के छात्र शामिल हुए।
फोरम के सदस्य सौरभ ने बताया कि आंसरशीट में एक प्रश्न की री-चेकिंग के लिए 5000 रुपये लेना छात्र विरोधी है। आंसरशीट में सफेद स्याही के इस्तेमाल को प्रतिबंधित बताकर छात्रों को फेल कर दिया गया। यूजीसी ने यह नहीं बताया कि आंसरशीट में पानी या पसीने की बूंद गिरने पर भी कॉपी जांची जाएगी या नहीं। ऐसी गलत नीतियों से छात्रों का भविष्य अधर में है। इसको लेकर फोरम ने यूजीसी को ज्ञापन भी सौंपा।
छात्रों का कहना है कि अगर मांगें नहीं मानी जाती हैं तो मंत्रालय का घेराव करेंगे। छात्रों ने इस साल के नेट जेआरएफ के रिजल्ट में दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
 


See also: http://uptetpoint.wapka.me/index.xhtml

सचिन की संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

sachin दुनिया में अपनी बल्लेबाजी और अपने बेहतरीन खेल से पूरी दुनिया में करोड़ो दिलों पर राज करने वाले मास्टर ब्लास्टर कुल संपत्ति के मामले में भी अपने साथी खिलाड़ियों से आगे हैं।
वेल्‍थ एक्स के ताजा रिपोर्ट में जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति 976 करोड़ रुपए है। वेल्‍‌थ एक्स की रिपोर्ट में भारत के पांच बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। इसमें सूची में सचिन पहले नंबर पर हैं।
टीएनएन के मुताबिक सचिन तेंदुलकर के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। वेल्‍थ एक्स के डाटा के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की संपत्ति 300 करोड़ रुपए है। वहीं युवराज सिंह की कुल संपत्ति 180 करोड़, राहुल द्रविड़ 120 करोड़ और विराट कोहली की कुल संपत्ति 90 करोड़ रुपए आकी गई है।
  
सचिन तेंदुलकर पिछले 24 वर्षों से लगातार क्रिकेट खेल रहा है और इस वर्ष वेस्टइंडीज के खिलाफ वो अपना अंतिम क‌ि‌क्रेट मैच खेलेंगे। कल हरियाणा के खिलाफ अंतिम रणजी मैच में भी सचिन ने 79 रनों की पारी खेल अपनी मुबंई टीम को जीत दिलाई। सचिन ने अपना पहला रणजी मैच भी जीता था और अंतिम रणजी मैच भी जीता है।


धनतेरस से एक दिन पूर्व हीरो इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का हुआ शुभारंभ

FARRUKHABAD : जनपद में धनतेरस से एक दिन पूर्व हीरो इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का बेबर रोड भोलेपुर में शुभारंभ किया गया। शोरूम का शुभारंभ बाबा बालकदास ने फीता काटकर किया।
हीरो इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी के सर्विस इंजीनियर अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि बाइक की बैट्री एक बार में छः घंटे बिजली से चार्ज करने के बाद 60 से 70 किलोमीटर तक चल सकेगी। बाइक में पेट्रोल की कोई आवश्यकता नहीं है। बाइक के रजिस्ट्रेशन की कोई आवश्यकता नहीं है।
heroबाइकों की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगा। जिसमें एक गाड़ी ऐसी भी है जो प्रति घंटा 60 से 80 किलोमीटर तक प्रति घंटा चल सकेगी। लेकिन इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। अत्यंत आधुनिक तकनीक से बनायी गयी यह गाड़ी जनपद में पहली बार आयी है। जो कि बड़े शहरो में पहले से उपलब्ध है और अच्छी मात्रा में इसकी मांग के अनुरूप विक्री भी की जा रही है।


See also: http://uptetpoint.wapka.me/index.xhtml

नौकरशाह नहीं लेंगे राजनीतिक आकाओं से मौखिक निर्देश : सुप्रीम कोर्ट

 नई दिल्ली: नौकरशाही में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में आदेश दिया है कि प्रशासनिक अफसरों के तबादले और पदोन्नति के लिए प्रत्येक राज्य और केंद्र को सिविल सर्विस बोर्ड गठित करना चाहिए और ये बोर्ड तीन महीने के भीतर गठित किए जाएं।
Supreme Courtपूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रह्मण्यम समेत 82 पूर्व नौकरशाहों ने नौकरशाही में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि राजीनितक हस्तक्षेप की वजह से अधिकारी कोई कदम नहीं उठा पाते हैं। कोर्ट ने यह भी कहा है कि नौकरशाह सरकार से कोई भी आदेश मौखिक नहीं, बल्कि लिखित में लें।
कोर्ट ने कहा कि नौकरशाहों को बार-बार ट्रांसफर किए जाने से बचा जाना चाहिए, ताकि सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन से सचमुच गरीब लोगों को फायदा हो सके। संसद से भी कहा गया कि वह इसके लिए कानून बनाए और जब तक ऐसा कानून नहीं बना दिया जाता, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाए।
  
कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि प्रशासनिक अफसर मौखिक निर्देशों का पालन करते भी हैं, तो उन्हें लिखित में दर्ज करें, वरना आरटीआई का उद्देश्य नाकाम हो जाएगा। यदि प्रशासनिक अफसर मौखिक निर्देशों का पालन करते हैं, तो इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा, इसलिए प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश लिखित में ही होने चाहिए।



See also: http://uptetpoint.wapka.me/index.xhtml

धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीद का अच्छा मौका

दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख धनतेरस के शुभ अवसर की रौनक बढ़ा सकता है। इस बार धनतेरस पर सोने का भाव 33 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन वैश्विक रुझानों के चलते स्थानीय बाजारों में सोना 31 हजार के आसपास आ गया है।
gold jwaileryयही हाल चांदी का भी है। चांदी का भाव 50 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे चल रहा है। धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी के भाव में नरमी खरीदारों के लिए सोने पे सुहागा बन सकती है।
ज्वैलर्स इस त्योहारी सीजन के साथ बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद लगाए हुए हैं। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एसके जैन ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल त्योहारी सीजन में खरीदारों की तादाद कम रही है।
  
वायदा बाजार में सोने का भाव 30 हजार रुपये प्रति दस ग्र्राम से नीचे आ गया है। चांदी में भी गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को घरेलू सराफा बाजार में सोने का भाव 31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 49,550 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

ग‌िरावट के दौरान है अच्छा मौका
धनतेरस के मौके पर अकसर भाव में तेजी रहती है, लेकिन इस बार गिरावट का रुख चल रहा है। यह खरीदारों के लिए अच्छा मौका है। जैन का कहना है कि इस साल धनतेरस से सोने के सिक्कों की खनन गायब है। सरकार और रिजर्व बैंक की पाबंदियों के चलते बैंकों की ओर से भी सिक्कों की बिक्री न के बराबर है। सरकार के दबाव की वजह से ज्वैलर्स भी सिक्के बेचने पर जोर नहीं दे रहे हैं। ग्राहकों की ओर सोने की हल्की ज्वैलरी और डायमंड की मांग बढ़ी है।
ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय खन्ना ने बताया कि महंगाई की मार और बाजार में नकदी की तंगी के चलते बाजार में खरीदारों की बहुत ज्यादा भीड़ नहीं है। लेकिन, धनतेरस पर बाजार की रौनक बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।


See also: http://uptetpoint.wapka.me/index.xhtml

JOBS: 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, 3,387 पदों पर भर्ती



See also: http://uptetpoint.wapka.me/index.xhtml