राज्य मुख्यालय। सरकारी प्राइमरी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में सीबीएसई बोड की किताबें पढ़ाई जाएंगी। इसके लिए अंग्रेजी में अनुवाद कर किताबें नहीं छपवाई जाएंगी।
बेसिक शिक्षा सचिव हीरालाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में ये फैसले लिए गए। सूत्रों के मुताबिक, अगले सत्र से पहले चरण में प्रयोग के तौर पर दो अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए किताबों के अनुवाद पर सहमति नहीं बन सकी। पहले तय किया गया था कि हिन्दी की किताबों का अनुवाद अंग्रेजी में करा लिया जाएगा। बैठक में सीबीएसई की किताबों को पढ़ाने का निणय लिया गया। राज्य सरकार ने हर जिले में कक्षा 1 से 5 तक के दो स्कूल अंग्रेजी माध्यम से चलाए जाने का निणय लिया है।
खबर साभार : हिन्दुस्तान
No comments:
Post a Comment